महेंद्रगढ़: एक ढाई वर्षीय मासूम छोटी सी बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला आया सामने

महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली में एक ढाई वर्षीय मासूम छोटी सी बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है । बीती रात यह बच्ची अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी कि अचानक वहां से गायब हो गई और सुबह उठने पर बच्ची मां के पास लौटी तब पता चला की मासूम छोटी सी बच्ची के साथ गलत काम हुआ है।  इस मामले में सतनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर एक साधु को गिरफ्तार किया है।

||Delhi||Nancy Kaushik||महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली में एक ढाई वर्षीय मासूम छोटी सी बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है । बीती रात यह बच्ची अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी कि अचानक वहां से गायब हो गई और सुबह उठने पर बच्ची मां के पास लौटी तब पता चला की मासूम छोटी सी बच्ची के साथ गलत काम हुआ है।  इस मामले में सतनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर एक साधु को गिरफ्तार किया है। जबकि बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए इसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

जिस मासूम ने अभी ठीक तरह से जमीन पर चलना भी नहीं सीखा था उस मासूम के साथ सतनाली में दो दरिंदों ने रेप कर उसे अब जिंदगी और मौत के बीच जीने के लिए छोड़ दिया है।  सतनाली में घुमंतू जाति परिवार के लोग रहते हैं। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह सुबह 5 बजे उठी तो देखा कि उसकी बेटी रो रही है। उसने उसे सुलाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं सो पाई इसी दौरान उसने देखा कि बच्ची खून से लथपथ है। इसको लेकर उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सतनाली के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी बेटी को नारनौल रेफर कर दिया । जहां पर अब उसका इलाज चल रहा है।पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ दो बाबा साधु ने गलत काम किया है। जिसके कारण उसकी बेटी की यह हालत हुई है।

इस मामले में नारनौल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की एक ढाई से 3 साल की छोटी बच्ची को यहां पर भर्ती करवाया गया है और आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ रेप हुआ है।  बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है साथ ही उसका इलाज भी चल रहा है।  

इस दर्दनाक घटना को लेकर लोगों में काफी रोष भी है सतनाली से इस बच्ची की सुरक्षा को लेकर नारनौल अस्पताल तक पहुंची पुलिस कर्मचारी प्रमिला ने बताया कि बच्ची की निगरानी के लिए उसे सतनाली से नारनौल नागरिक अस्पताल भेजा गया है साथ ही इस महिला पुलिस कर्मचारी ने यह भी बताया कि इस मामले में बच्ची के साथ रेप हुआ है और सतनाली थाने में एक बाबा को अभी तक गिरफ्तार भी किया है।

सतनाली थाना के एसएचओ मूलचंद ने बताया कि यह बीती रात की घटना है जिसमे परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।